Saturday, July 25, 2015

शुल्क

नोट : प्रत्येक प्रावधान के आगे संविधान की नियम संख्या लिखी हुई है।

13. सदस्यता शुल्क : इस संगठन के सभी सदस्यों को इस संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा यथासमय निर्धारित सदस्यता शुल्क का भुगतान करना होगा, जो प्रारम्भ में निम्नानुसार निर्धारित किया गया है :-


  • (1) आजीवन प्राथमिक सदस्यता शुल्क-0020 रुपये।
  • (2) पुन: आजीवन प्राथमिक सदस्यता शुल्क-100 रुपये।
  • (3) चयनित सक्रिय सदस्यता शुल्क-0000 रुपये।
  • (4) मनोनीत सक्रिय सदस्यता शुल्क-100 रुपये वार्षिक।
  • (5) चयनित वरिष्ठ सदस्यता शुल्क-0000 रुपये।
  • (6) मनोनीत वरिष्ट सदस्यता शुल्क-200 रुपये वार्षिक।
  • (7) चयनित प्रतिनिधि सदस्यता शुल्क-0000 रुपये।
  • (8) मनोनीत प्रतिनिधि सदस्यता शुल्क-500 रुपये वार्षिक।
  • (9) सहयोगी संस्थापक सदस्यता शुल्क-0500 रु. वार्षिक।
  • (10) आजीवन संस्थापक सदस्यता शुल्क-1000 रुपये।
14. अन्य शुल्क : इस संगठन की संगठनात्मक जरूरतों के अनुसार अन्य शुल्क किस नाम से और कितने लिये/वसूले जायेंगे, इसका निर्णय यथासमय राष्ट्रीय कार्यकारिणी लेने के लिये अधिकृत होगी।

15. शुल्क-कमी/वृद्धि : राष्ट्रीय प्रमुख को इस संगठन के पंजीकृत संविधान में संशोधन किये बिना कभी भी जरूरत के अनुसार सभी प्रकार के शुल्कों में कमी/वृद्धि करने या नये शुल्क जोड़ने का सम्पूर्ण अधिकार होगा।

No comments:

Post a Comment

कृपया अपनी संसदीय और रचनात्मक टिप्पणी लिखने का कष्ट करें।